बुलंदशहर: छोटे भाई को फंसाने के लिए बड़े भाई ने खुद के पैर में मारी गोली, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से खुली पोल

खुर्जा देहात

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव धरारी में संपत्ति विवाद को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव धरारी में संपत्ति विवाद को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक भाई ने दूसरे भाई को जेल भेजने की साजिश रचते हुए खुद को ही गोली मार ली। हालांकि, छोटे भाई की सूझबूझ और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने बड़े भाई के इस “खूनी ड्रामे” की पोल खोल दी है।


प्रॉपर्टी विवाद में रची गई साजिश

जानकारी के अनुसार, गांव धरारी में मिथुन सोलंकी पुत्र धर्म सिंह सोलंकी का अपने छोटे भाई के साथ काफी समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी, लेकिन अब तक मामला थाने नहीं पहुँचा था। आज सुबह इस विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया।

खुद को मारी गोली, पुलिस को दी गलत सूचना

बताया जा रहा है कि मिथुन सोलंकी ने अपने छोटे भाई को गंभीर कानूनी मामले में फंसाने की नियत से खुद के पैर में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल मिथुन को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मिथुन का प्रयास था कि वह इस घटना का आरोप अपने छोटे भाई पर लगाकर उसे जेल भिजवा दे।

वीडियो ने बिगाड़ा खेल

मिथुन की यह साजिश तब बेनकाब हो गई जब घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि जिस वक्त मिथुन खुद को नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर रहा था, छोटे भाई ने चतुराई दिखाते हुए पूरे घटनाक्रम की वीडियो बना ली। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गोली खुद मारी गई है।

गैंगस्टर बताया जा रहा है आरोपी

सूत्रों और क्षेत्रीय चर्चाओं के अनुसार, खुद को गोली मारने वाला मिथुन सोलंकी एक शातिर किस्म का व्यक्ति है, जिस पर कई थानों में गैंगस्टर समेत अन्य गंभीर मामले दर्ज होने की बात कही जा रही है। पुलिस अब वायरल वीडियो और ग्रामीणों के बयानों के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद और खुद को चोट पहुँचाकर दूसरे को फंसाने का प्रतीत हो रहा है। वीडियो को साक्ष्य के तौर पर शामिल किया गया है और जांच के बाद आरोपी के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.