महराजगंज: दर्जा प्राप्त मंत्री शिवेंद्र चौधरी का धानी में भव्य स्वागत; कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और नारों के साथ किया अभिनंदन

धानी

महराजगंज जनपद में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा फरेंदा के पूर्व विधायक शिवेंद्र चौधरी को उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक यूनियन का चेयरमैन (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा फरेंदा के पूर्व विधायक शिवेंद्र चौधरी को उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक यूनियन का चेयरमैन (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस बड़ी जिम्मेदारी के मिलने के बाद पहली बार धानी पहुंचे मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने धानी भाजपा कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह

जैसे ही शिवेंद्र चौधरी धानी कार्यालय पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने ‘फूल-मालाओं’ से उन्हें लाद दिया और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिवेंद्र चौधरी के अनुभव का लाभ अब पूरे प्रदेश के सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा।

नेतृत्व के विश्वास पर उतरेंगे खरा शिवेंद्र चौधरी

स्वागत से अभिभूत दर्जा प्राप्त मंत्री शिवेंद्र चौधरी ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों और आम जनमानस को सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष नीतेश मिश्र, योगेंद्र नाथ त्रिपाठी, छठ्ठू सिंह, उमेश तिवारी, गुलाब चौरसिया, शुभम श्रीवास्तव, सुनील सिंह, मुकेश यादव, जोखू गुप्ता, शेषमन यादव, प्रेम वरुण सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.