महाराजगंज: धानी और बृजमनगंज में ‘कमल’ की धूम; बंगाल, असम और पुडुचेरी में जीत पर कार्यकर्ताओं ने जमकर फोड़े पटाखे

धानी बाजार

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत का जश्न महराजगंज जनपद के धानी और बृजमनगंज क्षेत्रों में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत का जश्न महराजगंज जनपद के धानी और बृजमनगंज क्षेत्रों में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चुनावी नतीजे सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं।

सनातन विरोधियों को मिला करारा जवाब पूर्व विधायक

इस अवसर पर पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की जागरूक जनता ने एक बार फिर विकास और राष्ट्रवाद की नीति पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा

जनता ने सनातन विरोधी ताकतों और नारी शक्ति का अपमान करने वालों को सबक सिखाया है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प की जीत है। जनता का विश्वास भाजपा पर अडिग है।

धानी और बृजमनगंज मंडल में उत्सव का माहौल

मण्डल अध्यक्ष नीतेश मिश्र ने जीत का श्रेय मोदी-योगी और अमित शाह की कार्यप्रणाली को दिया। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास और सुशासन के मॉडल को अपना समर्थन दिया है। जीत की सूचना मिलते ही धानी एवं बृजमनगंज भाजपा कार्यालयों पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जश्न में डूबे रहे।

 

विजयोत्सव के दौरान मुख्य रूप से छट्ठू सिंह, योगेन्द्र तिवारी, सुनील सिंह, चंदू सिंह, मुकेश यादव, राकेश जायसवाल, बबलू सिंह, उदयराज यादव, हरिश्चंद्र सोनकर, दिलीप गुप्ता, राजू सिंह, योगेन्द्र यादव सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.