शिकारपुर: पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार; एसएसपी के निर्देश पर अपराध नियंत्रण हेतु चलाया गया अभियान

शिकारपुर

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत शिकारपुर पुलिस को सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत शिकारपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने विभिन्न मामलों में काफी समय से वांछित चल रहे दो एनबीडब्ल्यू गैर-जमानती वारंट वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कस्बा चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

सोमवार को शिकारपुर कस्बा चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और चेकिंग के दौरान सूचना के आधार पर दो अभियुक्तों को दबोचा। पुलिस टीम लगातार इन वारंटियों की तलाश में दबिश दे रही थी।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए वारंटियों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है।

नबाव पुत्र ज्ञान सिंह (निवासी: कस्बा शिकारपुर)

संजय पुत्र सोनपाल सिंह (निवासी: कस्बा शिकारपुर)

दोनों अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय द्वारा वारंट जारी किए गए थे, जिसके बाद से वे पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे थे।

न्यायालय में किया गया पेश

शिकारपुर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की और उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.