अनूपशहर: बाबा मस्तराम आश्रम घाट पर लहराया धर्म ध्वज; युवा पीढ़ी को नशा मुक्ति और सनातन संस्कारों से जोड़ने का संकल्प

अनूपशहर

बुलंदशहर जनपद के गंगा तट स्थित प्रसिद्ध बाबा मस्तराम आश्रम घाट पर सोमवार को भव्य ‘धर्म ध्वजारोहण’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के गंगा तट स्थित प्रसिद्ध बाबा मस्तराम आश्रम घाट पर सोमवार को भव्य ‘धर्म ध्वजारोहण’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संतों और विद्वानों ने सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार, संस्कारों के संरक्षण और समाज को नशा मुक्त बनाने का शंखनाद किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

धार्मिक अनुष्ठान और नशा मुक्ति पर चर्चा

कार्यक्रम का शुभारंभ महंत तेजेनदर गिरी दिगंबर नागाजी की गरिमामयी उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। आचार्य दयाराम मिश्र (कथावाचक एवं वेदपाठी), साध्वी शिव शक्ति गिरी और आचार्य विपिन गोस्वामी ने संयुक्त रूप से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। इस अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन और उसके माध्यम से जन-कल्याण के विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

युवा पीढ़ी को जागरूक करने का लक्ष्य

आयोजन का मुख्य उद्देश्य अनूपशहर की युवा पीढ़ी को नशे की लत से दूर कर धर्म और संतों के प्रति जागरूक करना है। संतों ने कहा कि नशा समाज को खोखला कर रहा है, जिसे केवल संस्कारों और धर्म के मार्ग पर चलकर ही दूर किया जा सकता है।

नशा मुक्ति संकल्प: उपस्थित भक्तों को नशा छोड़ने और दूसरों को इसके प्रति सचेत करने का संकल्प दिलाया गया।

सनातन संस्कार: युवाओं को अपनी संस्कृति और गौरवशाली इतिहास से जोड़ने पर बल दिया गया।

धर्म ध्वज का आदि-अनादि काल तक रहेगा परचम

महंत तेजेनदर गिरी ने कहा कि बाबा मस्तराम का यह आश्रम आदि काल से ज्ञान और शांति का केंद्र रहा है। इस धर्म ध्वजारोहण का उद्देश्य है कि धर्म का परचम और बाबा मस्तराम का धर्म स्तंभ युगों-युगों तक लहराता रहे और समाज को दिशा देता रहे।

इस अवसर पर दिगंबर नागा बाबा तेजिंदर गिरी, साध्वी शिव शक्ति गिरी (वृंदावन), आचार्य पंडित दयाराम मिश्र, आचार्य विपिन गोस्वामी सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे।

 


Voice Of News 24