बुलंदशहर: गोकशी की जांच कराना पड़ा भारी; शिकायतकर्ता दीपक शर्मा को गैंगस्टर ने दी जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

डिबाई

बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र में गोकशी प्रकरण की पैरवी कर रहे एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी मिलने का गंभीर मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र में गोकशी प्रकरण की पैरवी कर रहे एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी मिलने का गंभीर मामला सामने आया है। गांव धर्मपुर निवासी दीपक शर्मा ने थाना नरौरा के एक हिस्ट्रीशीटर पर हत्या की साजिश रचने और शिकायत वापस न लेने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा विवाद?

पीड़ित दीपक शर्मा के अनुसार, वह गांव पिलखना (थाना नरौरा) निवासी जब्बार खां के विरुद्ध गोकशी के एक मामले की जांच करा रहे हैं। यह जांच वर्तमान में क्षेत्राधिकारी डिबाई के स्तर पर लंबित है। इसी रंजिश को लेकर आरोपी जब्बार अपने साथियों के साथ 1 मई को दीपक शर्मा के निजी आवास पर पहुँचा और उन पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया।

गैंगस्टर और गुंडा एक्ट का आरोपी है जब्बार

पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी जब्बार एक शातिर अपराधी है। उसके विरुद्ध थाना नरौरा में हत्या, गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट जैसे संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। दीपक शर्मा का आरोप है कि आरोपी के पास अवैध हथियार हैं और वह किसी भी समय उन पर जानलेवा हमला करवा सकता है। पीड़ित ने अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

पुलिसिया कार्रवाई और अधिकारियों का पक्ष

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना डिबाई पुलिस ने नामजद तहरीर के आधार पर जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। सीओ डिबाई मधुप सिंह ने बताया कि

पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.