महराजगंज को मिला नया जिलाधिकारी, गौरव सिंह सोगरवाल संभालेंगे जिले की कमान

महराजगंज

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल की कड़ी में महराजगंज जिले में नए जिलाधिकारी की तैनाती कर दी गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल की कड़ी में महराजगंज जिले में नए जिलाधिकारी की तैनाती कर दी गई है। जिले के वर्तमान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा का तबादला कर दिया गया है, और उनके स्थान पर गौरव सिंह सोगरवाल को जिले का नया मुखिया नियुक्त किया गया है।

नगर निगम गोरखपुर से महराजगंज तक का सफर

2017 बैच के आईएएस अधिकारी *गौरव सिंह सोगरवाल* वर्तमान में *नगर आयुक्त, नगर निगम गोरखपुर* के पद पर तैनात थे। गोरखपुर में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने शहर के विकास और स्वच्छता अभियान को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब शासन ने उनकी कार्यक्षमता पर भरोसा जताते हुए उन्हें महराजगंज जैसे महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी सौंपी है।

यह तबादला रविवार देर रात जारी हुई जिसमें उत्तर प्रदेश के 38 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। 2014 बैच के आईएएस संतोष कुमार शर्मा को महराजगंज से हटाकर अब फिरोजाबाद नई जिम्मेदारी दी गई है।

सीमावर्ती जिला होने के नाते महराजगंज में नए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के सामने कानून-व्यवस्था, विकास परियोजनाओं की गति और नेपाल सीमा से जुड़े संवेदनशील मुद्दों को संभालना मुख्य प्राथमिकता होगी।

 

Voice Of News 24