महराजगंज
महराजगंज जनपद के थाना सिंदुरिया अंतर्गत ग्राम सभा मोहनापुर (टोला मंठहिया) में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। टेंट हाउस में काम करने वाले एक दलित मजदूर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना सिंदुरिया अंतर्गत ग्राम सभा मोहनापुर (टोला मंठहिया) में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। टेंट हाउस में काम करने वाले एक दलित मजदूर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल में परिजनों के साथ हुई कथित अभद्रता और मारपीट ने मामले को और अधिक गरमा दिया है।
कैसे हुआ हादसा?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंठहिया निवासी अमन भारती (पुत्र श्रीनिवास उर्फ सुभाष) स्थानीय टेंट हाउस में मजदूरी करता था। शनिवार शाम करीब 5 बजे वह टेंट का सामान उतार रहा था। इसी दौरान लोहे का पाइप पास में ही स्थित बिजली ट्रांसफार्मर से टकरा गया। जबरदस्त करंट लगने के कारण अमन मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा।
परिजनों के गंभीर आरोप
परिजनों का आरोप है कि टेंट मालिक शारदा गुप्ता घायल अमन को निजी वाहन से केएमसी अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, लेकिन इस पूरी घटना की सूचना परिवार को तत्काल नहीं दी गई।
अस्पताल में हंगामा और मारपीट
मृतक के पिता श्रीनिवास का आरोप है कि जब वे अस्पताल पहुँचे, तो वहाँ मौजूद लोगों ने शव को वाहन से उतारते समय उनके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की गई। इस अमानवीय व्यवहार से परिजनों में भारी आक्रोश है और उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है।
पुलिस की कार्रवाई
घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। सिंदुरिया पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सिद्धार्थनगर: 16 घंटे का ‘मौत से संघर्ष’ खत्म, सेना के हेलीकॉप्टर ने पानी की टंकी से किया दो युवकों का सफल रेस्क्यूhttps://t.co/Mq7mc3onXN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 3, 2026























