मेरठ
मेरठ जनपद के नर सेवा ही नारायण सेवा है, इसी संकल्प को दोहराते हुए सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में 41वीं ‘सारथी रसोई’ का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के नर सेवा ही नारायण सेवा है, इसी संकल्प को दोहराते हुए सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में 41वीं ‘सारथी रसोई’ का भव्य आयोजन किया गया। सेवा और समर्पण के इस अभियान में राहगीरों, रिक्शा चालकों, श्रमिकों और रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों ने बड़ी संख्या में शिरकत की।

डॉ. सुमेधा आर्य और दीपक चौधरी ने किया शुभारंभ
भोजन सेवा का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सुमेधा आर्य और दीपक चौधरी (उत्तम हॉस्पिटल) द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस दौरान अतिथियों ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सारथी रसोई में सेवा और अपनत्व का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। यहाँ भोजन की गुणवत्ता और सभी के प्रति समान व्यवहार प्रशंसनीय है।
1200 लोगों को वितरित किया गया प्रसाद
फाउंडेशन के इस सेवा शिविर में लगभग 1000 से 1200 लोगों ने प्रेमपूर्वक भोजन ग्रहण किया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि सारथी रसोई का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों की निस्वार्थ सेवा करना है। यह सेवा संकल्प पिछले कई समय से निरंतर जारी है और भविष्य में भी इसे और अधिक विस्तार दिया जाएगा।
सारथी परिवार की रही सक्रिय भूमिका
इस पुनीत कार्य में सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष और समस्त सारथी परिवार ने सेवादारों के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई। मेरठ की जनता ने फाउंडेशन के इस सेवा भाव की जमकर सराहना की है।
सिद्धार्थनगर: 16 घंटे का ‘मौत से संघर्ष’ खत्म, सेना के हेलीकॉप्टर ने पानी की टंकी से किया दो युवकों का सफल रेस्क्यूhttps://t.co/Mq7mc3onXN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 3, 2026























