गुलावठी: सांसद सुरेंद्र नागर ने किया मंजरी एसोसिएट्स’ का उद्घाटन; बोले”निरंतर कर्मशीलता ही जीवन को सार्थक बनाती है

गुलावठी

बुलंदशहर जनपद के नगर के हजारीलाल मार्केट में रविवार को मंजरी एसोसिएट्स के नवीन प्रतिष्ठान का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नगर के हजारीलाल मार्केट में रविवार को मंजरी एसोसिएट्स के नवीन प्रतिष्ठान का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया।

उत्साह और नई पारी की शुरुआत

प्रेमभूषण के इस नए उद्यम के उद्घाटन अवसर पर सांसद सुरेंद्र नागर ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति को अपने जीवन में कभी रुकना नहीं चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा जीवन में व्यक्ति को निरंतर कुछ न कुछ नया करते रहना चाहिए। कर्मशीलता से न केवल प्रगति होती है, बल्कि इससे जीवन में कभी नीरसता नहीं आती है।

सांसद ने प्रेमभूषण को उनकी इस नई व्यावसायिक पारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उज्जवल भविष्य की कामना की।

गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति

इस उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई दिग्गज राजनेता और समाजसेवी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश तेवतिया,पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र तेवतिया,रिटायर्ड डीएसपी भारत सिंह

अनिमेष अगिस्ती, गगन प्रजापति, राजेश अग्रवाल, कुलदीप सिंघल, राकेश गुप्ता, महेश वर्मा, अरविंद भारद्वाज, राजू शर्मा, हिमांशु गोयल, मंगल चपराना, मंगत रामपाल और राजवीर सिंह समेत भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

प्रतिष्ठान के संचालक प्रेमभूषण ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस नए शोरूम के खुलने से हजारीलाल मार्केट में व्यवसायिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

 

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.