लोटन
सिद्धार्थनगर जनपद लोटन कोतवाली क्षेत्र के धरनिहवा कुल्हुआ गांव में जमीनी विवाद ने अब एक बड़ा राजनीतिक और कानून-व्यवस्था का रूप ले लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद लोटन कोतवाली क्षेत्र के धरनिहवा कुल्हुआ गांव में जमीनी विवाद ने अब एक बड़ा राजनीतिक और कानून-व्यवस्था का रूप ले लिया है। 24 अप्रैल को हुई हिंसा में घायल संदीप यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद पूरा इलाका सुलग उठा है। गुरुवार को गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने लोटन चौराहे पर शव रखकर घंटों चक्काजाम किया।
क्या है मामला
बीती 24 अप्रैल को जमीन के टुकड़े को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था। इस मारपीट में संदीप यादव को गंभीर चोटें आई थीं। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ रेफर किया गया, जहाँ 29 अप्रैल की रात उन्होंने अंतिम सांस ली। मौत की खबर गांव पहुँचते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए।
पुलिस की लापरवाही का परिणाम है यह मौत माता प्रसाद पांडेय
घटना की सूचना मिलते ही नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ सपा नेता माता प्रसाद पांडेय पीड़ित परिवार के बीच पहुँचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और पुलिस प्रशासन पर हमला बोलते हुए कहा
लोटन थाने पर सरेआम दलाली हो रही थी, क्या वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन को इसकी जानकारी नहीं थी? अगर पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप किया होता और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की होती, तो आज संदीप जीवित होते। यह मौत नहीं, बल्कि पुलिस की लापरवाही और शह का नतीजा है।
चौराहे पर प्रदर्शन पुलिस के फूले हाथ-पांव
सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने लोटन चौराहे को जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और आला अधिकारी ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में जुटे हैं।
जमीनी विवादों में पुलिस की सुस्ती अक्सर भारी पड़ती है, और लोटन की यह घटना इसी का प्रमाण मानी जा रही है। माता प्रसाद पांडेय के कड़े रुख के बाद अब इस मामले में बड़े प्रशासनिक फेरबदल और निलंबन की संभावना जताई जा रही है।
सिद्धार्थनगर में बड़े हादसे के बाद सहम उठा कलेजा,सदर थाना क्षेत्र में बेलहिया चौराहे पर टूटा पानी के टंकी का सीढ़ी,रील के चक्कर में चढ़े थे युवा, एक युवक की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत, पल-पल की अपडेट के लिए मौके से देखिए संवाददाता ज़फ़र सिद्दीकी की ग्राउंड रिपोर्ट pic.twitter.com/ZkBBKS5dbV
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 2, 2026






















