सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी ने किया वन विभाग की नर्सरी का औचक निरीक्षण; वृक्षारोपण अभियान को लेकर दिए कड़े निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी वृक्षारोपण अभियान को व्यापक और सफल बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने वन विभाग की नर्सरी का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी वृक्षारोपण अभियान को व्यापक और सफल बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने वन विभाग की नर्सरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पौधों की उपलब्धता और उनकी गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया।

गुणवत्तापूर्ण पौधों पर जोर

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नर्सरी में तैयार किए जा रहे पौधों की संख्या, उनके रख-रखाव और सिंचाई व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लक्ष्य के अनुरूप पर्याप्त संख्या में पौधे तैयार रखे जाएं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पर्यावरण संरक्षण और जनपद के हरित आवरण (ग्रीन कवर) को बढ़ाने के लिए वृक्षारोपण एक प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विविधता के साथ होगा पौधरोपण

डीएम ने निर्देश दिए कि नर्सरी में केवल एक ही प्रकार के नहीं, बल्कि विभिन्न प्रजातियों के फलदार और छायादार पौधों को प्राथमिकता के आधार पर तैयार किया जाए, ताकि वृक्षारोपण में विविधता बनी रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं भी नर्सरी में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

ये अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी DFO नीला एम, उपवनाधिकारी बीना तिवारी सहित वन विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नर्सरी में पौधों की सुरक्षा और उचित खाद-पानी की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.