सिद्धार्थनगर: पानी की टंकी की सीढ़ी टूटने से बड़ा हादसा, 3 बच्चे घायल; ऊपर फंसे युवकों का रेस्क्यू जारी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के सदर थाना क्षेत्र के बेलहिया चौराहे के पास स्थित कांशीराम आवास योजना परिसर में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के सदर थाना क्षेत्र के बेलहिया चौराहे के पास स्थित कांशीराम आवास योजना परिसर में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ बनी पानी की टंकी की सीढ़ी अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे के वक्त कुछ युवक और बच्चे टंकी पर चढ़ रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।

सीढ़ी टूटने के कारण तीन बच्चे अनियंत्रित होकर नीचे गिर गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायल बच्चों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। वहीं, सीढ़ी टूट जाने के कारण दो युवक टंकी के ऊपरी हिस्से में ही फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी  एडीएम और एएसपी भारी पुलिस बल व राहत बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचे। बचाव दल द्वारा हाइड्रोलिक क्रेन और सीढ़ियों की मदद से ऊपर फंसे युवकों को सुरक्षित उतारने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.