सिद्धार्थनगर: एक ही डॉक्टर के नाम पर कई लैब का खेल, सीएमओ ने 218 केंद्रों की जांच के दिए आदेश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के संचालित निजी अस्पतालों और पैथोलॉजी लैब के पंजीकरण में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़े की आशंका के बाद स्वास्थ्य विभाग सख्त हो गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के संचालित निजी अस्पतालों और पैथोलॉजी लैब के पंजीकरण में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़े की आशंका के बाद स्वास्थ्य विभाग सख्त हो गया है। एक ही डॉक्टर के डिग्री और प्रमाणपत्रों का सहारा लेकर एक से अधिक केंद्रों के पंजीकरण कराने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी CMO डॉ. आर.के. चौरसिया ने जिले के 218 निजी चिकित्सालयों और लैब के अभिलेखों की गहन जांच के आदेश जारी किए हैं।

आरटीआई कार्यकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई

यह पूरा मामला आरटीआई कार्यकर्ता देवेश मणि त्रिपाठी की शिकायत के बाद प्रकाश में आया है। आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर एक ही डॉक्टर के नाम पर कई नैदानिक केंद्रों (Diagnostic Centers) का पंजीकरण कर दिया गया है। सीएमओ ने नोडल अधिकारी डॉ. एम.एम. त्रिपाठी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी केंद्रों के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन किया जाए। यदि एक डॉक्टर का प्रमाणपत्र एक से अधिक स्थान पर पाया जाता है, तो संबंधित डॉक्टर और संचालक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अफसरों से मांगा स्पष्टीकरण, मचा हड़कंप

इस मामले में केवल संचालकों पर ही नहीं, बल्कि विभाग के भीतर भी गाज गिरी है। सीएमओ ने तत्कालीन नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार और पटल सहायक महेंद्र कुमार से औपचारिक स्पष्टीकरण तलब किया है। उनसे पूछा गया है कि आखिर किस आधार पर एक ही चिकित्सक के नाम पर कई पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई।

औचक निरीक्षण की तैयारी

सीएमओ डॉ. आर.के. चौरसिया ने साफ किया है कि जांच केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमें केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि पंजीकरण में दर्ज डॉक्टर वास्तव में वहां सेवाएं दे रहे हैं या नहीं। निरीक्षण के दौरान डॉक्टर के अनुपस्थित मिलने पर पंजीकरण निरस्त करने और विधिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे जिला भर के स्वास्थ्य माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.