सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश में पड़ रही प्रचंड गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच आम जनमानस को राहत पहुँचाने के लिए सिद्धार्थनगर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश में पड़ रही प्रचंड गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच आम जनमानस को राहत पहुँचाने के लिए सिद्धार्थनगर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बुधवार, 29 अप्रैल को जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित किए गए RO प्लांट और वाटर कूलर का औचक निरीक्षण किया।
भीषण गर्मी के दृष्टिगत आम जनता को शुद्ध और शीतल पेयजल मिल रहा है या नहीं, इसकी हकीकत जानने के लिए जिलाधिकारी स्वयं सड़कों पर उतरे। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगाए गए वाटर कूलरों की कार्यक्षमता को बारीकी से परखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं पानी पीकर गुणवत्ता की जांच की और तकनीकी खामियों को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सभी वाटर कूलर और RO सिस्टम 24 घंटे क्रियाशील रहने चाहिए। मशीनों की साफ-सफाई और फिल्टर के रख-रखाव में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि झुलसाती गर्मी में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है ताकि राहगीरों को कठिनाई न हो। जिन क्षेत्रों में पानी की किल्लत है, वहां तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए गए हैं।
महराजगंज उत्तर प्रदेश में भीषण उमस और तपती गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए बुधवार की शाम बड़ी राहत लेकर आई। प्रदेश के कई हिस्सों के साथ-साथ भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ठूठीबारी में भी मौसम ने अचानक करवट बदली। यहाँ तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश और बड़े-बड़े ओलों ने न केवल तापमान pic.twitter.com/lDk05MZtAs
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 29, 2026























