डुमरियागंज: मोतीगंज चौराहे पर महिला पदयात्रा में गरजे राघवेंद्र प्रताप सिंह बोले ,महिला अधिनियम का विरोध कर कांग्रेस-सपा ने दिखाया अपना असली चेहरा

डुमरियागंज

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज क्षेत्र स्थित मोतीगंज चौराहे पर जन आक्रोश महिला पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज क्षेत्र स्थित मोतीगंज चौराहे पर जन आक्रोश महिला पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में भारी संख्या में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल हुए डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला और आगामी राजनीतिक भविष्यवाणियां भी कीं।

कांग्रेस और सपा पर महिला विरोधी होने का आरोप

पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस और सपा जैसे दल महिला अधिनियम का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “इन दलों का यह रवैया उनकी महिला-विरोधी मानसिकता को दुनिया के सामने स्पष्ट रूप से उजागर करता है। वे महिलाओं को सशक्त होते नहीं देखना चाहते।”

बंगाल में चली योगी जी की लहर

पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी हलचल पर टिप्पणी करते हुए पूर्व विधायक ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल की धरती पर इस बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लहर साफ तौर पर देखी जा रही है, जो परिवर्तन का संकेत है।

महिलाओं ने भरी हुंकार

मोतीगंज चौराहे पर आयोजित इस पदयात्रा का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना और सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना था। पदयात्रा में शामिल महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नारों के साथ पूर्व विधायक का स्वागत किया और अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।

 

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.