IPL 2026: जीत की पटरी पर लौटने उतरेगी दिल्ली, आरसीबी के सामने नेट रन रेट सुधारने की चुनौती

स्पोर्ट्स डेस्क

आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस मैच में घरेलू टीम अपनी पिछली दो हार को भुलाकर वापसी की कोशिश करेगी। दूसरी ओर, पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर काबिज आरसीबी इस मैच को जीतकर अपनी स्थिति और मजबूत करने के साथ-साथ नेट रन रेट में भी सुधार करना चाहेगी।

आमने-सामने के आंकड़े: बेंगलुरु का दबदबा

आईपीएल इतिहास में जब भी ये दोनों टीमें टकराई हैं, आरसीबी का पलड़ा भारी रहा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो:

कुल मैच: 34

आरसीबी की जीत: 19

दिल्ली की जीत: 13

टाई/बे नतीजा: 02

पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी, जहां दोनों ने एक-एक मैच जीतकर बराबरी की थी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-12

दिल्ली कैपिटल्स

पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), नीतीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार।

इम्पैक्ट प्लेयर: विप्रज निगम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और सुयश शर्मा।

इम्पैक्ट प्लेयर: जैकब बेथेल

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.