पनियरा
महराजगंज जनपद में भारत की आगामी जनगणना 2027 को त्रुटिरहित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर पंचायत पनियरा के सभागार में आज शनिवार को प्रगणकों और सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में भारत की आगामी जनगणना 2027 को त्रुटिरहित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर पंचायत पनियरा के सभागार में आज शनिवार को प्रगणकों और सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 23 अप्रैल से शुरू हुए इस सत्र में कुल 26 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया, जिन्हें जनगणना की बारीकियों से अवगत कराया गया।
तकनीकी पहलुओं पर दिया गया जोर
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में अर्जुन शाही और बृजेश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने उपस्थित अध्यापकों को जनगणना फॉर्म भरने, डेटा संकलन की नई तकनीकों और क्षेत्र में आने वाली संभावित चुनौतियों के समाधान की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि प्रत्येक व्यक्ति का डेटा पूरी सटीकता के साथ रिकॉर्ड किया जा सके।
अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में सफल आयोजन
नगर पंचायत पनियरा के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार यादव की देखरेख में पूरा प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित हुआ। उन्होंने कार्य की गंभीरता पर जोर देते हुए सभी प्रशिक्षुओं को पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
27 अप्रैल से शुरू होगा दूसरा बैच
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह प्रशिक्षण प्रक्रिया अभी जारी रहेगी।
प्रथम बैच: 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक (संपन्न)।
द्वितीय बैच: अगला सत्र 27 अप्रैल 2026 से 29 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
दूसरे बैच में शेष शिक्षकों और कर्मचारियों को जनगणना प्रक्रिया के विभिन्न चरणों का गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि आगामी राष्ट्रीय जनगणना अभियान को जनपद में सफलतापूर्वक धरातल पर उतारा जा सके।
गाजीपुर हत्याकांड: प्रियंका गांधी का भाजपा सरकार पर तीखा हमला, कहा- ‘पीड़िता के खिलाफ और अत्याचारी के साथ खड़ी है सत्ता’ pic.twitter.com/lGc8uNG4Tg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 25, 2026






















