बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

जौनपुर

जौनपुर जनपद में भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती और प्रीपेड स्मार्ट मीटरों की स्थापना को लेकर जनता का आक्रोश सड़कों पर उतर आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुरजनपद में भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती और प्रीपेड स्मार्ट मीटरों की स्थापना को लेकर जनता का आक्रोश सड़कों पर उतर आया है। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर अध्यक्ष आरिफ खान के नेतृत्व में अहियापुर विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

स्मार्ट मीटर को बताया आर्थिक बोझ

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने आरोप लगाया कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने की एक साजिश है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिना जनता की सहमति और पर्याप्त जानकारी के ये मीटर थोपे जा रहे हैं, जो सीधे तौर पर उपभोक्ताओं के हितों के खिलाफ है। कांग्रेस ने मांग की कि इस योजना पर तत्काल पुनर्विचार किया जाए।

अघोषित कटौती से जनता बेहाल

विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जिले में बिजली की अघोषित कटौती ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। न तो व्यापार चल पा रहा है और न ही बच्चों की पढ़ाई ठीक से हो पा रही है। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ और स्मार्ट मीटर की आड़ में जनता का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ, तो कांग्रेस आने वाले दिनों में और भी उग्र आंदोलन को बाध्य होगी।

बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उपकेंद्र के अधिकारियों के माध्यम से प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.