अनूपशहर: सड़क के बीचो-बीच खुला मैनहोल दे रहा हादसों को दावत, नगरपालिका की लापरवाही से जनता में रोष

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर नगर के खुशहालगढ़ रोड स्थित टावर वाली सड़क के चौक पर एक खुला मैनहोल राहगीरों और वाहन चालकों के लिए काल बन गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर नगर के खुशहालगढ़ रोड स्थित टावर वाली सड़क के चौक पर एक खुला मैनहोल राहगीरों और वाहन चालकों के लिए काल बन गया है। पिछले कई महीनों से सड़क के बीचो-बीच यह नाली का मैनहोल खुला पड़ा है, जिससे आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद नगरपालिका प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है।

राहगीर और वाहन चालक परेशान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टावर वाली सड़क एक व्यस्त मार्ग है। मैनहोल खुला होने के कारण टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रात के अंधेरे में यह खतरा और भी बढ़ जाता है, जहां अनजान वाहन चालक अक्सर इस खुले गड्ढे की चपेट में आ जाते हैं।

श्री बालाजी सेना के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ने इस मामले में प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले 5 वर्षों से भारद्वाज कॉलोनी (वार्ड नंबर 12) में रह रहे हैं, लेकिन आज तक इस इलाके की सुध लेने वाला कोई नहीं आया।

सफाई व्यवस्था ठप: आरोप है कि पिछले 5 सालों में इस सड़क पर कभी झाड़ू नहीं लगाई गई और न ही नालियों की सफाई की गई।

सड़कों पर बहता गंदा पानी: नालियां चोक होने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है, जिससे पूरी कॉलोनी में बदबू और बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। लोग इसी दूषित पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं।

जनता ने की त्वरित कार्रवाई की मांग

क्लासिक फिटनेस जिम के सामने रहने वाले कॉलोनी वासियों और स्थानीय लोगों ने समाचार पत्रों के माध्यम से नगरपालिका प्रशासन को चेतावनी दी है। जनता की मांग है कि चौक पर स्थित खुले मैनहोल को तुरंत दुरुस्त किया जाए।वार्ड नंबर 12 भारद्वाज कॉलोनी में नियमित रूप से सफाई कर्मचारी तैनात कर झाड़ू लगवाई जाए और नालियों की सफाई सुनिश्चित की जाए।अब देखना यह होगा कि जनहित से जुड़े इस मुद्दे पर नगरपालिका प्रशासन कब हरकत में आता है या फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.