सिद्धार्थनगर: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में बेटियों का दबदबा; अंशिका बनीं जिला टॉपर, देखें टॉप-10 मेधावियों की सूची

सिद्धार्थनगर

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित होते ही सिद्धार्थनगर जनपद में खुशियों की लहर दौड़ गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित होते ही सिद्धार्थनगर जनपद में खुशियों की लहर दौड़ गई है। जिले के मेधावियों ने शानदार अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे जनपद का मान बढ़ाया है। विशेष रूप से छात्राओं ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया है।

अंशिका ने जिले में किया टॉप

इस वर्ष की मेरिट सूची में अंशिका ने 93.40% अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं, एक अन्य अंशिका ने 91.60% अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर अमन यादव रहे, जिन्होंने 91.20% अंक अर्जित किए।

स्थान,नाम,अंक (%)

1,अंशिका,93.40%

2,अंशिका,91.60%

3,अमन यादव,91.20%

4,कोमल यादव एवं आकाश यादव,91.00%

5,श्रेया श्रीवास्तव,90.80%

6,माधवी सिंह,90.40%

7,जतिन एवं संध्या भारती,90.00%

8,विष्णु दत्त एवं आयुषी अग्रहरि,89.80%

9,फरहान अहमद खान,89.60%

10,आशीष कुमार,89.20%

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.