सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने पेट्रोल पंपों का किया औचक निरीक्षण,बोले ईंधन की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर न दें ध्यान

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर फैली भ्रांतियों के बीच जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने आज विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर फैली भ्रांतियों के बीच जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने आज विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वितरण व्यवस्था का जायजा लिया और उपभोक्ताओं व पंप संचालकों के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।

अफवाहों से बचने की अपील

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पंप पर मौजूद लोगों से बातचीत की और उन्हें आश्वस्त किया कि जनपद में ईंधन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि “सप्लाई चेन लगातार सुचारू रूप से चल रही है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। लोग केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें और पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं।” उन्होंने उपभोक्ताओं से लाइन बनाकर शांतिपूर्ण तरीके से ईंधन भरवाने की अपील की।

संचालकों को सख्त हिदायत

जिलाधिकारी ने पेट्रोल पंप प्रबंधकों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि

जमाखोरी पर रोक: किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या स्टॉक को छिपाने की कोशिश न की जाए।

निर्धारित दर: उपभोक्ताओं को निर्धारित दरों पर ही ईंधन उपलब्ध कराया जाए।

सुचारू आपूर्ति: आपूर्ति श्रृंखला में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर रहे आला अधिकारी

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह और प्रशासन के अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। जिला पूर्ति विभाग को निर्देशित किया गया है कि वे जनपद के सभी पंपों पर स्टॉक और वितरण की निरंतर मॉनिटरिंग करें।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.