सिद्धार्थनगर : चिकित्सा महाविद्यालय के जूनियर रेजिडेंट डॉ. सत्यम नायक एवं एमबीबीएस बैच 2024 के छात्र सचिन महावर का योग माया मंदिर परिसर में स्नान के दौरान दुर्भाग्यवश हुआ आकस्मिक निधन, शोक में डूबा समूचा महाविद्यालय परिवार

सिद्धार्थनगर 

चिकित्सा महाविद्यालय, सिद्धार्थनगर के लिए दिनांक 20 अप्रैल 2026 का दिन अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक रहा। चिकित्सा महाविद्यालय के जूनियर रेजिडेंट डॉ. सत्यम नायक एवं एमबीबीएस बैच 2024 के छात्र सचिन महावर का दिनांक 20 अप्रैल को लगभग दोपहर 2 बजे सिद्धार्थनगर स्थित योग माया मंदिर परिसर में स्नान के दौरान दुर्भाग्यवश आकस्मिक निधन हो गया। इस अप्रत्याशित घटना से समूचा महाविद्यालय परिवार शोकाकुल है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

चिकित्सा महाविद्यालय, सिद्धार्थनगर के लिए दिनांक 20 अप्रैल 2026 का दिन अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक रहा। चिकित्सा महाविद्यालय के जूनियर रेजिडेंट डॉ. सत्यम नायक एवं एमबीबीएस बैच 2024 के छात्र सचिन महावर का दिनांक 20 अप्रैल को लगभग दोपहर 2 बजे सिद्धार्थनगर स्थित योग माया मंदिर परिसर में स्नान के दौरान दुर्भाग्यवश आकस्मिक निधन हो गया। इस अप्रत्याशित घटना से समूचा महाविद्यालय परिवार शोकाकुल है।

दिवंगत आत्माओं की श्रद्धांजलि एवं शोक संवेदना व्यक्त करने हेतु आज दिनांक 21 अप्रैल को चिकित्सा महाविद्यालय के एकेडमिक ब्लॉक स्थित मल्टीपरपज हॉल में दोपहर 12:00 बजे एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा में प्रधानाचार्य, समस्त संकाय सदस्य, डॉक्टरगण, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य ने इस अपूरणीय क्षति को महाविद्यालय परिवार के लिए अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि इनका असमय निधन न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे चिकित्सा समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है। चिकित्सा महाविद्यालय परिवार इस दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.