शोहरतगढ़ : मनोनीत सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन, नव नियुक्त जिला अध्यक्ष दीपक मौर्य को किया गया सम्मानित 

शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ में मनोनीत सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें नव नियुक्त जिला अध्यक्ष दीपक मौर्य को सम्मानित किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज सिद्धार्थनगर के आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ में मनोनीत सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह एवं नव नियुक्त जिला अध्यक्ष दीपक मौर्य के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डुमरियागंज के लोकप्रिय सांसद जगदंबिका पाल सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम में नव-नियुक्त सभासदों को शपथ दिलाई गई तथा जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अध्यक्ष दीपक मौर्य का सम्मान किया गया। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर अपने संबोधन में माननीय सांसद जगदंबिका पाल ने महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

सांसद जी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को 33% आरक्षण देने की पहल ऐतिहासिक है, जिससे राजनीति सहित हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि महिलाएं न केवल सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में, बल्कि राजनीतिक क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभाएं और देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में नव नियुक्त जिला अध्यक्ष दीपक मौर्य , साधना चौधरी , राजेश पाठक, पवन मिश्रा, रामसेवक चौहान, उमा अग्रवाल नगर पंचायत अध्यक्ष, रवि अग्रवाल नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, शिव शक्ति शर्मा, फतेह बहादुर सिंह, आशीष शुक्ला, फूलचंद जायसवाल, नर्वदेश्वर मनी, शिवपूजन वर्मा, राममिलन, सूर्य प्रकाश पांडे, रंजीत चौधरी, विजय यादव, ध्रुव चतुर्वेदी, विवेक पांडे, अनिल अग्रहरि, बृजेश मिश्रा, अंशुमान त्रिपाठी सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहें।

Voice Of News 24 

सिद्धार्थनगर : चिकित्सा महाविद्यालय के जूनियर रेजिडेंट डॉ. सत्यम नायक एवं एमबीबीएस बैच 2024 के छात्र सचिन महावर का योग माया मंदिर परिसर में स्नान के दौरान दुर्भाग्यवश हुआ आकस्मिक निधन, शोक में डूबा समूचा महाविद्यालय परिवार