सिद्धार्थनगर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज, नकलविहीन और शान्ति पूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के प्रयास में जुटा प्रशासन 

सिद्धार्थनगर 

सिद्धार्थनगर जिले में होमगार्ड की परीक्षा को नक़लविहीन और शान्ति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने संबंधित अधिकारियों के साथ किया बैठक। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में 25, 26 व 27 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण व नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि परीक्षा से पूर्व सभी तैयारियां मानकों के अनुरूप पूरी कर ली जाएं। प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षा को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना प्राथमिकता बताया गया। सभी अधिकारियों को समय से अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर लें और वहां पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करें।

इसके साथ ही सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर सुचारू रूप से कार्यरत हों, यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया। कहीं भी तकनीकी कमी मिलने पर उसे तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए प्रवेश द्वार पर सघन जांच की व्यवस्था करने और किसी भी अभ्यर्थी को इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के साथ अंदर प्रवेश न देने पर विशेष जोर दिया गया।

परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। बैठक में प्रशासन व पुलिस विभाग के सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.