महराजगंज: डंठल जलाने के दौरान भड़की भीषण आग, कई घर चपेट में, रंगीलाल साहनी का सब कुछ जलकर राख

धानी

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी ब्लॉक के गुलरिया गांव मेंआज मंगलवार को गेहूं का डंठल जलाना एक गरीब परिवार के लिए भारी पड़ गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी ब्लॉक के गुलरिया गांव मेंआज मंगलवार को गेहूं का डंठल जलाना एक गरीब परिवार के लिए भारी पड़ गया। डंठल से उठी चिंगारी ने तेज हवा के कारण विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई है।

तेज हवा ने आग को बनाया काल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धानी ब्लॉक से सटे गुलरिया गांव के पास खेतों में कुछ लोग गेहूं का डंठल (नरई) जला रहे थे। इसी दौरान अचानक हवा की गति तेज हो गई और आग की लपटें बेकाबू होकर बस्ती की ओर बढ़ गईं। आग को बढ़ता देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने और घरों से कीमती सामान निकालने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

ग्रामीणों का साहस आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

रंगीलाल साहनी के घर में भारी तबाही

इस भीषण आग में सबसे अधिक नुकसान रंगीलाल साहनी के परिवार को हुआ है। ग्रामीण अन्य घरों को तो बचाने में सफल रहे, लेकिन रंगीलाल के घर तक पहुँची आग पर काबू नहीं पाया जा सका। पीड़ित के अनुसार घर में रखा लगभग 7 क्विंटल गेहूं और 2 क्विंटल चावल जलकर राख हो गया है।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और घर का अन्य जरूरी सामान पूरी तरह नष्ट हो गया है। मेहनत की कमाई और साल भर के राशन के जल जाने से पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है।

पीड़ित परिवार और ग्रामीणों में इस बात को लेकर भी रोष है कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी देर शाम तक मौके पर कोई प्रशासनिक अधिकारी या राजस्व विभाग की टीम नहीं पहुँची। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से तत्काल मुआवजे और आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है ताकि वे फिर से अपना सिर ढकने का इंतजाम कर सकें।

 

 

Voice Of News 24