सिद्धार्थनगर: भारत-नेपाल सीमा पर अवैध लकड़ी कटान के खिलाफ SSB और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल की 43वीं वाहिनी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने आज शनिवार को अवैध लकड़ी तस्करों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल की 43वीं वाहिनी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने आज शनिवार को अवैध लकड़ी तस्करों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। अलीगढ़वा सीमा चौकी के पास से प्रतिबंधित लकड़ी के साथ एक तस्कर को दबोचा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलीगढ़वा सीमा चौकी और वन विभाग की टीम को गोपनीय सूचना मिली थी कि बरईपुर गांव के पास भारतीय क्षेत्र में अवैध रूप से पेड़ों का कटान किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संयुक्त टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 548 के निकट सघन तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षा बलों को पास आता देख मौके पर मौजूद आरोपी भागने लगे, लेकिन टीम ने पीछा कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया।

पकड़े गए व्यक्ति के कब्जे से टीम ने 11 बोटा लकड़ी बरामद की, जिसमें 10 बोटा आंवला और 1 बोटा महुआ की लकड़ी शामिल है। पूछताछ के दौरान जब आरोपी से लकड़ी कटान से संबंधित अनुमति पत्र मांगा गया, तो वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अकरम हुसैन (52 वर्ष), पुत्र अजिजुल्लाह, निवासी ग्राम पिपरहवा, बर्डपुर नं-02, थाना कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।

एसएसबी ने बरामद लकड़ी और अभियुक्त को अग्रिम कानूनी कार्यवाही के लिए वन विभाग कार्यालय नौगढ़ को सुपुर्द कर दिया है।

43वीं वाहिनी SSB के अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अपराधों को रोकने के लिए बल पूरी तरह मुस्तैद है। सीमा पर अवैध लकड़ी कटान, नशीली दवाओं की तस्करी, मानव तस्करी और वन्यजीव उत्पादों के अवैध व्यापार के खिलाफ इस तरह के अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.