गोरखपुर: राप्ती नदी में नहाने गए तीन छात्र डूबे, परिजनों में मचा कोहराम, तलाश जारी

गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के चिलुआताल थाना क्षेत्र के बंजरहा गांव के पास शुक्रवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के चिलुआताल थाना क्षेत्र के बंजरहा गांव के पास शुक्रवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई। राप्ती नदी में नहाने गए तीन युवक गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए। घटना के बाद से ही नदी किनारे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बरियारपुर निवासी शुभम यादव (19), अभय उर्फ बंटी (18) और काजीपुर निवासी शिव साहनी (20) शुक्रवार दोपहर राप्ती नदी पर बन रहे नए पुल के पास नहाने पहुँचे थे। नहाते समय तीनों युवक अंदाजा नहीं लगा पाए और अचानक गहरे पानी की चपेट में आ गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक तीनों पानी में समा चुके थे।

परिजनों का टूटा सहारा; घर के चिराग बुझने से मातम

शुभम यादव (19): 12वीं का छात्र था। पिता विनोद यादव शिक्षामित्र हैं। तीन भाई-बहनों में शुभम के भविष्य को लेकर परिवार ने काफी सपने संजोए थे। नदी किनारे खड़ी मां और भाई-बहनों की चीखें कलेजा चीर देने वाली थीं।अभय उर्फ बंटी (18): महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में 10वीं का छात्र था। बंटी अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। पिता मजदूरी कर उसे पढ़ा रहे थे। इकलौते बेटे के डूबने की खबर से मां बेसुध हैं और पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई है।शिव साहनी (20): 12वीं का छात्र था। पिता राम लखन पेंट-पॉलिश का काम करते हैं। तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े शिव से पिता को बुढ़ापे की लाठी बनने की उम्मीद थी।

घटना की सूचना मिलते ही मजनू चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में जाल डालकर और गहरे पानी में उतरकर तीनों की तलाश की जा रही है। देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा, लेकिन अभी तक किसी का सुराग नहीं मिल सका है।

इस हादसे के बाद बरियारपुर और काजीपुर गांव के हर घर में सन्नाटा पसरा है। ग्रामीण और सगे-संबंधी पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने पहुँच रहे हैं, लेकिन नदी किनारे अपनों की सलामती की उम्मीद में बैठे मां-बाप की आंखों के आंसू नहीं सूख रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से नदी के गहरे पानी की ओर न जाने की अपील की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.