सिद्धार्थनगर: विहिप और बजरंग दल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन; अवैध अतिक्रमण और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर जताई चिंता

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आज शुक्रवार को विभिन्न राष्ट्रीय व स्थानीय ज्वलंत मुद्दों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आज शुक्रवार को विभिन्न राष्ट्रीय व स्थानीय ज्वलंत मुद्दों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर केंद्र एवं राज्य सरकार से राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने और प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की।

ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि देश के विभिन्न नगरों में वन भूमि, रेलवे, सेना की सुरक्षित भूमि और सार्वजनिक संपत्तियों पर सुनियोजित तरीके से अतिक्रमण किया जा रहा है। इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताते हुए संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे अवैध कब्जों को तत्काल चिन्हित कर हटाया जाए और इसमें संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

महिलाओं व बालिकाओं के शोषण पर चिंता

संगठन ने जनजातीय और संवेदनशील क्षेत्रों में महिलाओं एवं नाबालिग बालिकाओं के साथ हो रहे शोषण के मामलों पर गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने मांग की कि ऐसे क्षेत्रों के लिए विशेष सुरक्षा तंत्र विकसित किया जाए। साथ ही, सुनियोजित आपराधिक गतिविधियों में महिलाओं की बढ़ती संलिप्तता और खान-पान की वस्तुओं के साथ छेड़छाड़ कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त केंद्रीय कानून बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

शांति और सद्भाव बनाए रखना प्राथमिकता: ब्रजेश पाण्डेय

विहिप जिलाध्यक्ष ब्रजेश पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव से खिलवाड़ करने वाले तत्वों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपेक्षा जताई।

प्रेस वार्ता और ज्ञापन के दौरान ये रहे उपस्थित

ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के भारी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे जिला उपाध्यक्ष सुनील त्रिपाठी, संतोष अग्रहरि, जिला मंत्री धर्मेंद्र गुरुजी, सहमंत्री जयप्रकाश गुप्त, जिला कोषाध्यक्ष विजय भास्कर , सुरक्षा प्रमुख अजय सिंह, गौरक्षा प्रमुख राकेश मिश्रा। सचमुच त्रिपाठी, अंगद वर्मा, शारदा पाण्डेय, निखिल, राज, रमेश, शेषमणि प्रजापति, फरसा बाबा, सागर सोनी, करण चौधरी एवं अन्य मौजूद रहे।

Voice Of News 24 

 

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.