सिद्धार्थनगर: ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत थाना भवानीगंज में वाहनों की नीलामी; सरकार को मिला ₹16,520 का राजस्व

भवानीगंज

सिद्धार्थनग रजनपद में पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” के अंतर्गत आज शुक्रवार को थाना भवानीगंज परिसर में लावारिस और मुकदमाती वाहनों की नीलामी प्रक्रिया संपन्न हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनग रजनपद में पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” के अंतर्गत आज शुक्रवार को थाना भवानीगंज परिसर में लावारिस और मुकदमाती वाहनों की नीलामी प्रक्रिया संपन्न हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार आयोजित इस नीलामी के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने सरकारी राजस्व में वृद्धि की है।

कमेटी की निगरानी में हुई नीलामी

नीलामी प्रक्रिया को पूर्णतः विधि सम्मत और पारदर्शी बनाने के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया था। इस कमेटी में मुख्य रूप से शामिल रहे:

विष्णु प्रताप: नायब तहसीलदार

बृजेश कुमार वर्मा: क्षेत्राधिकारी (CO) डुमरियागंज

मुजफ्फर हुसैन सिद्दिकी: पीटीओ (PTO) सिद्धार्थनगर

थाना परिसर में मौजूद कुल 03 मुकदमाती मोटरसाइकिल की खुली बोली लगाई गई। सफल बोली के उपरांत, जीएसटी (GST) सहित कुल ₹16,520/- की धनराशि प्राप्त हुई। पुलिस विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस पूरी राशि को राजकीय कोषागार में जमा कराया जाएगा।

थाना परिसर को स्वच्छ बनाना है उद्देश्य
“ऑपरेशन क्लीन” का मुख्य उद्देश्य थानों में वर्षों से सड़ रहे लावारिस और मुकदमों से संबंधित वाहनों का विधिक निस्तारण कर थाना परिसर को गंदगी और कबाड़ से मुक्त करना है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जनपद के अन्य थानों में भी इसी प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी है।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.