स्पोर्ट्स डेस्क
आईपीएल 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को उनके घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में एकतरफा अंदाज में हरा दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आईपीएल 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को उनके घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में एकतरफा अंदाज में हरा दिया। 196 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने महज 16.3 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
डिकॉक का शतक गया बेकार
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। रायन रिकल्टन (2) और स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (0) के जल्दी आउट होने के बाद दबाव बढ़ गया था। इसके बाद क्विंटन डिकॉक ने मोर्चा संभाला और 60 गेंदों पर नाबाद 112 रनों की विध्वंसक पारी खेली (8 चौके, 7 छक्के)। नमन धीर (50) के साथ उनकी उपयोगी साझेदारी की बदौलत मुंबई 195/6 का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। इसी के साथ अर्शदीप ने आईपीएल में अपने 100 विकेट भी पूरे कर लिए।
196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने आक्रामक शुरुआत की। प्रभसिमरन सिंह ने महज 39 गेंदों पर 80 रन (नाबाद) ठोक डाले, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी फॉर्म में वापसी करते हुए 35 गेंदों में 66 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इन दोनों की बल्लेबाजी के आगे मुंबई के अनुभवी गेंदबाज पूरी तरह बेअसर दिखे। मार्कस स्टोइनिस (10) ने भी अंत में टीम को जीत की दहलीज के पार पहुँचाने में साथ दिया।
मुंबई की गेंदबाजी साबित हुई फ्लॉप
मुंबई के लिए आज का दिन गेंदबाजी के लिहाज से बेहद खराब रहा जसप्रीत बुमराह: 4 ओवर में 41 रन,दीपक चाहर: 2.3 ओवर में 45 रन,एएम गजनफर: 2 विकेट जरूर लिए, लेकिन रन रोकने में नाकाम रहे।
इस धमाकेदार जीत के साथ पंजाब किंग्स ने अंक तालिका में अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है। वहीं, लगातार हार और खराब गेंदबाजी से जूझ रही मुंबई इंडियंस को अब अपनी रणनीतियों में बड़े बदलाव करने होंगे।
महराजगंज: स्कूल की नई बिल्डिंग में भ्रष्टाचार का आरोप, प्रधानाध्यापिका ने बीईओ से की शिकायत, जांच शुरूhttps://t.co/tZfI5OR5Wi@DmMaharajganj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 17, 2026






















