महराजगंज : नवागत SP के तेवर का ज़िले भर में हड़कंप,लापरवाही के खिलाफ गुंजाइश का नामोनिशान नही,ऐसे लगा रहें अफसरों के करतूतों पर लगाम

महराजगंज

नवागत पुलिस कप्तान शक्ति मोहन अवस्थी के जनपद की प्रशासनिक बागडोर संभालते ही पुलिस महकमे में भूचाल सा आ गया है। आखिरकार एसपी के किस तरह कि रुख़ से पुलिस महकमा सहमा हुआ है? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने महराजगंज जिले की कमान संभालते ही प्रशासनिक मैदान में लापरवाह और गैर जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी का औचक निरीक्षण, केवल कागजों में कोर्रम पूरा करना नहीं बल्कि लापरवाहियों तथा अनुशासनहीनता के खिलाफ तगड़ा प्रहार होता है, जो विगत कुछ निरीक्षणों में साफ तौर पर देखा गया है। पुलिस अधीक्षक का दौरा अब उन अधिकारियों के लिए चिंता का सबब बन गया है, जो चोरी-छिपे कालाबाजारी की खेल में लगातार नाबाद पारी खेल रहें थे। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने जैसे ही महराजगंज जिले की कमान संभाली है, उन्होंने सबसे पहले लापरवाही और अनुशासनहीनता पर जबरदस्त एक्शन लेते हुए दो विकेट गिरा दिए हैं। ये कार्रवाई उक्त मैदान में खेल रहे खिलाड़ियों के लिए सर दर्द बन गया है।

ठूठीबारी से शुरू हुआ लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी का प्रहार

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी से लापरवाहियों और अनुशासनहीनता पर शिकंजा कसने का सिलसिला शुरू किया। घटना की समय से सूचना नहीं देना व तथ्यों के छिपाने पर एसपी ने ठूठीबारी थानाध्यक्ष नवनीत नागर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष के विरुद्ध भी प्रारंभिक जांच के आदेश दे दिए। एसपी की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से महकमे में खलबली मच गई। पुलिस कार्यालय के मीडिया सेल के मुताबिक ठूठीबारी थानाध्यक्ष नवनीत नागर पर आरोप है कि उन्होंने क्षेत्र में हुई घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को समय पर नहीं दी, जिसके कारण ये खामयाजा भुगतना पड़ा।

ठूठीबारी से फरेंदा पहुंचा एसपी के कार्रवाई का कारवां

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी को फरेंदा थाना के औचक निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिली। खामियां मिलने पर नायब दरोगा बीरबल चौहान को भी खामयाजा भुगतना पड़ा और एसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
निरीक्षण में मिली गंभीर लापरवाहियों के चलते प्रभारी निरीक्षक फरेन्दा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक और ड्यूटी मुंशी के खिलाफ भी प्रारंभिक जांच के आदेश जारी किए।

एसपी अवस्थी ने थाना कार्यालय, अभिलेखों की स्थिति, साफ-सफाई, साइबर सेल और महिला हेल्प डेस्क सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण कमियां सामने आईं, जिन पर एसपी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उक्त कार्रवाई को अंजाम दे डाला।

तबादला के जरिए कानून व्यवस्था को मजबूती देने का प्रयास

जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने गुरुवार को पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल कर दिया है। इस तबादला सूची में निरीक्षकों और उप-निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं, जिसमें भिटौली, निचलौल और कोठीभार जैसे महत्वपूर्ण थाने शामिल हैं।
एसपी का यह तबादला न केवल कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करेगा, बल्कि अनुशासनहीनता बरतने वाले अधिकारियों के मनसूबे पर भी पानी फेर देगा।

एसपी ने चटकाए दो विकेट,ऑल आउट की तैयारी

एसपी अवस्थी का मानना है कि जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनी रहे और पुलिस के अधिकारी भी अपनी कार्यशैली में निष्पक्षता लाएं और अनुशासन में रहकर ही अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। इसी मनसा से शक्ति मोहन अवस्थी ने जब औचक निरीक्षण किया तो खामियां सामने आ गई और दो विकेट गिरा दिए। उक्त मनसा से एसपी ने ठान लिया है कि अनुशासनहीनता बरतने वाले प्रशासनिक मैदान के सभी खिलाड़ियों की विकेट गिराकर ऑल आउट करना है, जिससे आम जनता के बीच पुलिस की छवि साफ-सुथरी बनी रहे।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.