महराजगंज: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त,सीओ सदर ने परतावल कस्बे में किया पैदल गश्त

परतावल

महराजगंज जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से गुरुवार देर रात सीओ सदर अंकुर गौतम ने श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल कस्बे में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कीपूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से गुरुवार देर रात सीओ सदर अंकुर गौतम ने श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल कस्बे में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के विशेष निर्देश पर संचालित की गई।

गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी ने श्यामदेउरवा पुलिस के साथ कस्बे के मुख्य मार्गों, व्यस्त चौराहों और भीड़-भाड़ वाले संवेदनशील इलाकों का जायजा लिया। इस दौरान सीओ ने सुरक्षा मानकों का बारीकी से निरीक्षण किया और स्थानीय दुकानदारों व नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग भी की। सीओ ने स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अराजकता या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आपराधिक तत्वों में कानून का भय पैदा करना और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सुरक्षित माहौल प्रदान करना था।

देर रात तक चली इस पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के साथ श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, परतावल चौकी इंचार्ज अमित सिंह तथा भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस की इस सक्रियता को देखकर कस्बे के व्यापारियों और स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.