बलरामपुर: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा घेरा मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में बुधवार को एक विशेष अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा घेरा मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में बुधवार को एक विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत उत्तर प्रदेश पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा (इंडो-नेपाल बॉर्डर) पर सघन पैदल गश्त और चेकिंग की।

संयुक्त टीम ने सीमा से सटे संवेदनशील स्थलों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए गश्त किया। इस दौरान सीमावर्ती गांवों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन तलाशी ली गई। पुलिस का मुख्य उद्देश्य सीमा पार से होने वाली किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों पर लगाम लगाना है।

गश्त के दौरान पुलिस और SSB के अधिकारियों ने सीमावर्ती गांवों की ‘ग्राम सुरक्षा समिति’ के सदस्यों और संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक की। उन्हें निम्नलिखित गतिविधियों के प्रति जागरूक किया गया:

मादक पदार्थों की तस्करी।

मानव एवं गौ-तस्करी।

अवैध वृक्ष कटान।

अन्य संदिग्ध एवं असामाजिक गतिविधियां।

अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि यदि उन्हें सीमा क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या SSB को दें। इससे पुलिस को असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। इस अभियान से सीमावर्ती क्षेत्रों के नागरिकों में सुरक्षा का भाव पैदा हुआ है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.