सिद्धार्थनगर: शहीद अग्निशमन कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आगाज़

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में आज मंगलवार को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में आज मंगलवार को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उन वीर अग्निशमन कर्मियों को याद किया गया, जिन्होंने कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति दे दी। पुलिस लाइन और जनपद की विभिन्न तहसीलों में आयोजित कार्यक्रमों के जरिए आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात/अग्निशमन सहित पुलिस एवं फायर विभाग के अधिकारियों ने शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। शोक परेड का आयोजन कर वीरगति प्राप्त करने वाले कर्मियों को नमन किया गया और अधिकारियों ने पिन फ्लैग लगाकर उनकी शहादत को याद किया।

अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी तहसील मुख्यालयों पर व्यापक स्तर पर रैलियां निकाली गईं। इन रैलियों के दौरान

अग्निशमन कर्मियों ने आग से बचाव के उपायों और प्राथमिक सतर्कता की जानकारी दी।

आमजन को आपात स्थिति में सुरक्षा मानकों के पालन हेतु पंपलेट और पर्चे बांटे गए।

लोगों को आग लगने की स्थिति में तुरंत राहत के तरीकों के बारे में विस्तार से समझाया गया।

सुरक्षित विद्यालय और अस्पताल

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार, 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक ‘अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह’ मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम “सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज आग की रोकथाम के लिए एक साथ” रखी गई है।

क्यों मनाया जाता है यह दिवस?

यह विशेष दिवस 14 अप्रैल 1944 को बॉम्बे डॉकयार्ड में ‘फोर्ट स्टाईकाइन’ जहाज में लगी भीषण आग की याद में मनाया जाता है। उस अग्निकांड में आग बुझाते समय 66 अग्निशमन कर्मियों ने वीरगति प्राप्त की थी। उन्हीं की स्मृति में देशभर में यह कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी फायर सर्विस सुजीत कुमार राय, प्रतिसार निरीक्षक बी.एन. गुप्ता और प्रभारी अग्निशमन अधिकारी सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने जनता से अपील की कि वे सुरक्षा मानकों का पालन करें और आग से संबंधित किसी भी खतरे को नजरअंदाज न करें।

 

Voice Of News 24

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.