लखीमपुर खीरी:भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर फरधान क्षेत्र में उमड़ा जनसैलाब, भव्य जुलूस से गूंजा इलाका

लखीमपुर खीरी

भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर जनपद के थाना फरधान क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर जनपद के थाना फरधान क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। ‘वॉयस ऑफ न्यूज 24’ के लिए मोहम्मद अनस की विशेष रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भव्य जुलूस और गोष्ठियों के माध्यम से बाबा साहेब को याद किया गया।

कोढ़ैय्या अम्बेडकर पार्क से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का मुख्य केंद्र ग्राम कोढ़ैय्या स्थित अम्बेडकर पार्क रहा, जहाँ बाबा साहेब और महात्मा गौतम बुद्ध की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का आगाज हुआ। उपस्थित वक्ताओं ने संविधान निर्माता के संघर्षपूर्ण जीवन और उनके द्वारा दिखाए गए सामाजिक समानता के मार्ग पर विस्तार से प्रकाश डाला।

पार्क से शुरू हुआ भव्य जुलूस कोढ़ैय्या, अंदापुर, गोरिया, देवरिया और बेलवा सहित कई गांवों के प्रमुख मार्गों से गुजरा। डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं और “डॉ. अम्बेडकर जिंदाबाद” व संविधान जिंदाबाद के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। जुलूस का समापन वापस कोढ़ैय्या में हुआ, जहाँ समाज में शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया गया।

आयोजन में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के कई दिग्गजों ने शिरकत की नितिन वर्मा (जिला पंचायत प्रत्याशी),रामकिशोर वर्मा (प्रधान प्रत्याशी, कोढ़ैय्या),शार्वेश जायसवाल, चंद्रमोहन वर्मा (पूर्व प्रधान),डॉ. संतोष कुमार (क्षेत्र पंचायत सदस्य),श्रीपाल, अल्ताफ हुसैन, आसिफ अली, मुन्ना अहमद, रजनीश कुमार, सोहन लाल, दिलीप कुमार, शत्रोहन लाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में थाना फरधान पुलिस का विशेष सहयोग रहा। लीलाकुआं चौकी प्रभारी महेश तिवारी ने अपनी टीम के साथ पूरी सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा व्यवस्था संभाली, जिसकी क्षेत्रवासियों ने जमकर सराहना की।

 

Voice Of News 24