बागपत: दो सगी बहनों की बरामदगी न होने पर गरमाया माहौल, 19 अप्रैल को भाकियू (भानु) करेगी महापंचायत

बागपत

बागपत जनपद के थाना बड़ौत क्षेत्र के मलकपुर गांव से दो सगी बहनों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के थाना बड़ौत क्षेत्र के मलकपुर गांव से दो सगी बहनों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा युवतियों की बरामदगी न किए जाने से परिजनों के साथ-साथ अब किसान संगठनों में भी भारी आक्रोश है। इस मामले में भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने हस्तक्षेप करते हुए आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।

पुलिस की सुस्ती पर भाकियू (भानु) का अल्टीमेटम

परिजनों का आरोप है कि गांव के ही दो युवक उनकी बेटियों को बहला-फुसलाकर ले गए हैं। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, लेकिन युवतियों का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। प्रशासन की इसी ढुलमुल कार्यप्रणाली के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं ने आगामी 19 अप्रैल को मलकपुर में एक विशाल महापंचायत बुलाने का निर्णय लिया है।

जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने दी चेतावनी

इस संबंध में वॉइस ऑफ़ न्यूज़ 24 से खास बातचीत करते हुए भाकियू (भानु) के बागपत जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने तीखे तेवर दिखाए।

बागपत में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। दो बेटियों के लापता होने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। अगर 19 अप्रैल तक हमारी बेटियों की सकुशल बरामदगी नहीं हुई, तो महापंचायत में प्रशासन को ईंट से ईंट बजाने वाला जवाब दिया जाएगा। किसान संगठन पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए किसी भी हद तक जाएगा।

 

युवा जिलाध्यक्ष प्रवीन्द्र बलियान ने दी चेतावनी

इस पूरे प्रकरण पर वॉइस ऑफ़ न्यूज़ 24 से खास बातचीत करते हुए भाकियू (भानु) के युवा जिलाध्यक्ष प्रवीन्द्र बलियान ने तीखे तेवर दिखाए। उन्होंने कहा:

क्षेत्र में बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस मुकदमा दर्ज कर हाथ पर हाथ धरे बैठी है, जबकि पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है। अगर 19 अप्रैल तक युवतियों की बरामदगी नहीं हुई, तो महापंचायत में प्रशासन के खिलाफ बड़ा निर्णय लिया जाएगा।

न्याय के लिए एकजुट हो रहे ग्रामीण

भानु गुट के इस ऐलान के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में हलचल तेज हो गई है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर लोगों से महापंचायत में पहुंचने की अपील शुरू कर दी है। ग्रामीणों की मांग है कि पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर बेटियों को सकुशल वापस लाए।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.