महराजगंज : सदर सीओ ने थाना भिटौली का किया औचक निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

महराजगंज

जनपद महराजगंज के भिटौली थाने पर अचानक पहुंचे सदर सीओ, किन-किन बिन्दुओं पर सीओ ने किया गहनता से जांच पड़ताल? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के भिटौली थाने की हकीकत जानने के लिए क्षेत्राधिकारी सदर ने थाना भिटौली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की जांच, मालखाना, हवालात, परिसर की स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया।

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर कार्य करने तथा जनता से शालीन व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए गए। लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण एवं अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Voice Of News 24