महराजगंज : जवाहर नवोदय विद्यालय में अचानक पहुंच गए डीएम, जानें डीएम के विद्यालय में पहुंचने का क्या रहा कारण?

महराजगंज

जनपद महराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जवाहर नवोदय विद्यालय में पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा। किन-किन बातों पर विशेष ध्यान देते हुए क्या कुछ दिए आवश्यक दिशा निर्देश? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्र एवं छात्राओं के दोपहर की भोजन का दौड़ा कर निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान बच्चों के साथ भोजन करते हुए पोषण युक्त खाना भी खाया। इस दौरान छात्र एवं छात्राओं से बातचीत करते हुए हालचाल लिया तथा स्वास्थ्य के प्रति शुभकामनाएं प्रकट की। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य हेतु कहा कि सप्ताह में एक बार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर छात्र छात्राओं को स्वस्थता का परीक्षण कराया जाय तथा उपयुक्त दवाओं का वितरण कराया जाय। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा छात्र व छात्राओं से नाम पता व शिक्षा की गुणवत्ता की भी जानकारी प्राप्त की गयी।विद्यालय में मौके पर प्रधानाचार्य धीरज कुमार, साहित्य शर्मा सहित अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Voice Of News 24