बागापार : फार्मर रजिस्ट्री में सुस्ती पर डीएम का एक्शन, डोर-टू-डोर अभियान चलाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के लिए दिए कड़े निर्देश

बागापार(महराजगंज)

जनपद महराजगंज के बागापार क्षेत्र में फार्मर रजिस्ट्री में सुस्ती पर डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए डोर-टू-डोर अभियान चलाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के लिए दिए आवश्यक निर्देश। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने रविवार को ग्राम पंचायत भवन बागापार पहुंचकर फार्मर रजिस्ट्री कार्य एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र/आयुष्मान आरोग्य मंदिर परम धनम का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पाया कि गांव में कुल किसानों की संख्या की तुलना में रजिस्ट्री का प्रतिशत काफी कम है। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि केवल पंचायत भवन में बैठकर कार्य करने से लक्ष्य पूरा नहीं होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि संबंधित कर्मचारी व अधिकारी गांव के प्रत्येक टोले और मजरों में जाकर डोर-टू-डोर संपर्क करें, किसानों को जागरूक करें और मौके पर ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूर्ण कराएं। जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानों से संवाद करते हुए कहा कि फार्मर रजिस्ट्री सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, जिसके माध्यम से किसानों को विभिन्न लाभ सीधे प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्री कराने वाले किसानों को कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ, अनुदान पर धान, तेलहन के बीज, उर्वरक, खाद, कृषि औषधि सहित अन्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। वहीं जिन किसानों की रजिस्ट्री नहीं होगी, वे इन सरकारी योजनाओं और सुविधाओं से वंचित रह सकते हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि फार्मर रजिस्ट्री अभियान को प्राथमिकता पर लेते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाए। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का भी जायजा लेकर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है, इसके लिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.