अनूपशहर: महाराणा सांगा की जयंती पर क्षत्रिय समाज ने भरी हुंकार, युवाओं से राष्ट्रसेवा में जुटने का आह्वान

अनूपशहर/बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) के तत्वावधान में आज रविवार को अनूपशहर क्षेत्र के ग्राम गरहरा में मेवाड़ के प्रतापी शासक महाराणा सांगा (महाराणा संग्राम सिंह) की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) के तत्वावधान में आज रविवार को अनूपशहर क्षेत्र के ग्राम गरहरा में मेवाड़ के प्रतापी शासक महाराणा सांगा (महाराणा संग्राम सिंह) की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सतेंद्र सिंह चौहान के प्रतिष्ठान पर आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध जनों ने राणा सांगा के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके शौर्य को नमन किया।

जयंती के अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने महाराणा सांगा के अविश्वसनीय युद्ध कौशल पर प्रकाश डाला। मंडल अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह राघव और प्रवक्ता अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि राणा सांगा एक ऐसे योद्धा थे जिनके शरीर पर 80 घाव थे। उन्होंने एक हाथ, एक आंख और एक पैर गंवाने के बाद भी कभी हार नहीं मानी और 100 से अधिक युद्ध लड़कर सनातन धर्म की रक्षा की।

गोष्ठी में वक्ताओं ने बताया कि महाराणा सांगा ने बाबर और इब्राहिम लोदी जैसे हमलावरों को परास्त कर मालवा, गुजरात और दिल्ली तक अपनी धाक जमाई थी। शिक्षक नेता राजकुमार राघव और प्रवक्ता अवजीत सिंह चौहान ने कहा कि राणा सांगा का शासन राष्ट्र की सुरक्षा और स्वाभिमान का प्रतीक था।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं से विशेष आह्वान किया गया कि वे नशे और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहें। ज्ञानेन्द्र सिंह राघव ने कहा कि वर्तमान समय में बेहतर शिक्षा प्राप्त करना और राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान देना ही महाराणा सांगा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

विचार गोष्ठी की अध्यक्षता कुंवर अभय प्रताप सिंह ने की तथा संचालन ज्ञानेन्द्र सिंह राघव ने किया। कार्यक्रम में लोग उपस्थित रहे भूपेंद्र सिंह, ब्रजवीर सिंह प्रधान, सतीश राघव, मिल्केश सिंह चौहान, रविंद्र तोमर, बृजेश सिंह राघव (सलामतपुर), नरेश उर्फ बबलू चौहान, सत्येंद्र सिंह चौहान, रणजीत सिंह चौहान, उदय सिंह प्रधान, युधिष्ठिर सिंह तोमर, विपिन कुशवाहा और बादल राघव सहित बड़ी संख्या में क्षत्रिय बंधु।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.