सिद्धार्थनगर: चोरों का तांडव, दो घरों को बनाया निशाना, लाखों के जेवरात पार

इटवा

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना क्षेत्र अंतर्गत जिगना पुलिस चौकी से महज दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित परसा बुजुर्ग गांव में शनिवार की रात बेखौफ चोरों ने जमकर उत्पात मचाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना क्षेत्र अंतर्गत जिगना पुलिस चौकी से महज दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित परसा बुजुर्ग गांव में शनिवार की रात बेखौफ चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने एक घर से नगदी व जेवरात पार कर दिए, वहीं दूसरे घर में भी सेंधमारी की कोशिश की। पुलिस की नाक के नीचे हुई इस वारदात से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश व्याप्त है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात परसा बुजुर्ग निवासी मिनके कश्यप के घर को चोरों ने निशाना बनाया। घर के सभी सदस्य नीचे के कमरों में सो रहे थे, जिसका फायदा उठाते हुए चोर पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए। चोर सीढ़ियों के रास्ते छत पर बने कमरे में पहुंचे और वहां रखी अलमारी का लॉक तोड़ दिया।

चोरों ने अलमारी में रखे नगदी समेत सोने के कान के झुमके, माला, बिंदिया और चांदी की पाजेब जैसे कीमती जेवरात चोरी कर लिए। परिजनों को घटना की भनक सुबह हुई, जब उन्होंने कमरों का सामान बिखरा हुआ देखा।

इसी रात चोरों ने गांव के ही मोहम्मद ईदू के घर में भी चोरी का प्रयास किया। चोर दीवार फांदकर घर के भीतर घुसे और बक्से व अन्य सामान बाहर निकाल कर बिखेर दिया। हालांकि, यहां से क्या-क्या सामान चोरी हुआ है, परिजन अभी उसका आकलन कर रहे हैं।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और उच्चाधिकारियों ने मुआयना किया। जिगना चौकी प्रभारी चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चोरी की घटना संज्ञान में है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जांच टीम को आवश्यक साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.