मिर्जापुर: वकील राजीव सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली

मिर्जापुर

मिर्जापुर जनपद के चर्चित अधिवक्ता राजीव सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मिर्जापुर जनपद के चर्चित अधिवक्ता राजीव सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजेन्द्र सोनकर को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी, तभी मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की गई। खुद को घिरा देख आरोपी राजेन्द्र सोनकर ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की दो गोलियां आरोपी के पैर में लगीं, जिसके बाद उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

बता दें कि वकील राजीव सिंह की उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। राजेन्द्र सोनकर ने अपने एक साथी के साथ मिलकर इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। इस हत्याकांड के बाद से ही स्थानीय वकीलों और जनता में भारी आक्रोश था और पुलिस पर आरोपियों को पकड़ने का भारी दबाव था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है, जबकि वारदात में शामिल इसके दूसरे साथी की तलाश के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दूसरे फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, पुलिस इस हत्याकांड के पीछे की मुख्य वजहों की गहराई से तफ्तीश कर रही है।

इस घटना ने एक बार फिर घरेलू कलह के गंभीर परिणामों को उजागर किया है। फिलहाल पुलिस मामले में शांति व्यवस्था बनाए रखने की निगरानी कर रही है।

 

Voice Of News 24