महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के सैलदह गांव में शनिवार की रात उस वक्त सनसनी फैल गई।

पुरन्दरपुर

महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के सैलदह गांव में शनिवार की रात उस वक्त सनसनी फैल गई।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के सैलदह गांव में शनिवार की रात उस वक्त सनसनी फैल गई। जब अपनी पत्नी को विदा कराने आए एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चले की युवक की पहचान विशाल भारती के रूप में हुई है, जो बृजमनगंज क्षेत्र का निवासी है। विशाल शनिवार को ही चेन्नई से कमाकर वापस लौटा था। घर पहुँचने के बाद वह अपनी पत्नी को विदा कराकर अपने घर ले जाने के लिए ससुराल सैलदह पहुँचा था।

ससुराल पहुँचने पर पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। विवाद इतना उग्र हो गया कि युवक आपा खो बैठा और घर के बाहर निकलकर पास ही पड़े एक ब्लेड से अपने गले पर वार कर लिया। लहूलुहान हालत में युवक ने काफी देर तक हंगामा भी किया, जिससे गांव के लोग इकट्ठा हो गए। आनन-फानन में परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलते ही पुरन्दरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की छानबीन की। एसओ मनोज राय ने बताया कि युवक बाहर से कमाकर लौटा था और पत्नी को साथ ले जाने के मुद्दे पर हुए झगड़े के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने युवक के परिजनों को मौके पर बुलाया और उचित उपचार व समझाने-बुझाने के बाद उसे घर भेज दिया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.