बलरामपुर: साइबर पुलिस की तत्परता से पीड़ित को वापस मिले ठगी के 16,000 रुपये

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के साइबर हेल्पडेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित के साथ हुई साइबर धोखाधड़ी की पूरी रकम वापस कराने में सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के साइबर हेल्पडेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित के साथ हुई साइबर धोखाधड़ी की पूरी रकम वापस कराने में सफलता हासिल की है।

घटना का विवरण: बीती 31 जनवरी 2026 को एसएसबी खबरी नाका निवासी  कश्मीर सिंह के स्टेट बैंक खाते से अज्ञात ठगों ने अवैध रूप से 16,000 रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित ने तत्काल इसकी शिकायत साइबर हेल्पलाइन 1930 और नेशनल पोर्टल पर दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई थाना को0 जरवा की साइबर टीम ने तकनीकी जांच कर आरोपी के खाते में धनराशि को तुरंत होल्ड कराया। थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में का0 मुकेश यादव और म0का0 सूबी पटेल ने विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर माननीय न्यायालय के आदेश पर बैंक नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया। इसके बाद पीड़ित के खाते में पूरी राशि सफलतापूर्वक वापस भेज दी गई।

पुलिस की अपील बलरामपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर बिना देरी किए 1930 पर सूचना दें ताकि समय रहते पैसा बचाया जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.