थाना गौरा चौराहा: पीस कमेटी की बैठक संपन्न, आपसी सौहार्द और सुरक्षा पर दिया जोर

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के कुशल निर्देशन में आज थानाध्यक्ष गौरा चौराहा, हरीश सिंह की अध्यक्षता में थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के कुशल निर्देशन में आज थानाध्यक्ष गौरा चौराहा, हरीश सिंह की अध्यक्षता में थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, संभ्रांत नागरिकों और आगामी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के आयोजकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

थानाध्यक्ष ने उपस्थित जनों से आगामी त्योहारों को पारंपरिक हर्षोल्लास, आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। चर्चा के दौरान अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। पुलिस ने ग्रामीणों को गौ-तस्करी की रोकथाम और नशे के विरुद्ध अभियान के प्रति जागरूक करते हुए जनसहयोग की अपेक्षा की।

कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस ने दो मुख्य बिंदुओं पर सहयोग मांगा

गाँव में बाहरी या संदिग्ध व्यक्तियों के ठहरने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वाहन की सूचना तत्काल साझा करें।

इस संवाद का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा का वातावरण बनाना और त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था सुनिश्चित करना रहा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.