बलरामपुर: राजकीय महिला आईटीआई के निर्माण में देरी पर डीएम सख्त, मई 2026 तक काम पूरा करने का अल्टीमेटम

हरैया सतघरवा

बलरामपुर जनपद के जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने आज शनिवार को विकास खंड हरैया सतघरवा के ग्राम लैबुड़वा में निर्माणाधीन राजकीय महिला आईटीआई का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने आज शनिवार को विकास खंड हरैया सतघरवा के ग्राम लैबुड़वा में निर्माणाधीन राजकीय महिला आईटीआई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विकास कार्यों की धीमी गति देख जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की और कार्यदाई संस्था को जमकर फटकार लगाई।

जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने कार्यदाई संस्था को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि मई 2026 तक हर हाल में निर्माण कार्य पूरा हो जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर काम पूरा नहीं हुआ, तो संबंधित संस्था और अधिकारियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान डॉ. जैन ने भवन के कक्षों, प्रयोगशालाओं और अन्य बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में मानकों का पूर्ण पालन किया जाए और गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न हो। मौके पर जो भी खामियां मिलीं, उन्हें तत्काल दूर करने के आदेश दिए गए।

जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने क्षेत्र की बालिकाओं के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि इस महिला आईटीआई में अगस्त 2026 से नियमित कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना बालिकाओं को तकनीकी शिक्षा प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के समय कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधियों के साथ-साथ संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। डीएम के इस कड़े रुख से कार्यदाई संस्था में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

 


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.