बुलंदशहर: विधायक चंद्रपाल सिंह ने ‘ग्राम चलो अभियान’ के तहत साझा की सरकार की उपलब्धियां

नरौरा

बुलंदशहर जनपद भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ नरोरा मंडल के ग्राम बझेड़ा में “ग्राम/बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत एक विशाल चौपाल का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ नरोरा मंडल के ग्राम बझेड़ा में ग्राम/बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत एक विशाल चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल सिंह मौजूद रहे।

चौपाल में पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक चंद्रपाल सिंह को पुष्प माला पहनाकर और नारेबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

विधायक चंद्रपाल सिंह ने चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों के साथ संवाद किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और ऐतिहासिक उपलब्धियों को विस्तार से साझा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य अंत्योदय के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाना है और राष्ट्र प्रथम का संकल्प लेकर पार्टी गाँव-गाँव तक अपना परचम लहरा रही है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष परमानंद निषाद, शक्ति केंद्र संयोजक डॉ. जगदीश, बूथ अध्यक्ष जगदीश कुमार, विजेंद्र सिंह, सोनू सिंघल और अंकुर लोधी सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने भी सरकार की योजनाओं के प्रति अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.