बांसी: थाना समाधान दिवस में गूंजी बिजली बिल की समस्या, अंबेडकर जयंती को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शनिवार को बांसी कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी निखिल चक्रवर्ती की अध्यक्षता में ‘थाना समाधान दिवस’ और ‘पीस कमेटी’ की बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शनिवार को बांसी कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी निखिल चक्रवर्ती की अध्यक्षता में ‘थाना समाधान दिवस’ और ‘पीस कमेटी’ की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जहाँ एक ओर जनसमस्याओं की सुनवाई हुई, वहीं आगामी त्योहारों और जयंतियों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर चर्चा की गई।

​समाधान दिवस: 07 मामले आए, निस्तारण शून्य

​समाधान दिवस के दौरान क्षेत्राधिकारी  बांसी शुबेन्दू सिंह और प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक की मौजूदगी में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। कुल 07 मामले पटल पर आए, लेकिन विडंबना यह रही कि मौके पर एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम ने संबंधित मातहतों को शिकायती पत्र सौंपते हुए कड़े निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।
​बिजली बिल की समस्या रही चर्चा का विषय

​समाधान दिवस में नगर पालिका परिषद बांसी के वार्ड रानी लक्ष्मीबाई नगर की निवासी सायबा खातून का मामला विशेष रूप से चर्चा में रहा। पीड़ित महिला ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें महज एक महीने का 4500 रुपये का भारी-भरकम बिल थमा दिया गया है। न्याय के लिए भटक रही महिला ने शिकायती पत्र सौंपकर बिल में सुधार और विभागीय कार्रवाई की मांग की है।
​शांति समिति की बैठक: 14 अप्रैल की तैयारियों पर चर्चा

​समाधान दिवस के साथ ही आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पीस कमेटी की गोष्ठी हुई। अधिकारियों ने मौजूद संभ्रांत नागरिकों से संवाद कर कार्यक्रम को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।

​प्रमुख उपस्थिति

इस अवसर पर उपनिरीक्षक शम्स जावेद खान, बलराम धर दुबे, छोटेलाल, राम आज्ञा सिंह, राजस्व निरीक्षक कन्हैया सिंह, दयानंद लाल श्रीवास्तव, लेखपाल भानूप्रताप, सियाराम, निधि चौधरी सहित बसपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी पट्टू राम आजाद, आशीष कुमार गौतम, सुनील कुमार जाटव और क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक व फरियादी उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.