सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आज जनपद सिद्धार्थनगर के थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर में ‘थाना समाधान दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आज जनपद सिद्धार्थनगर के थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर में ‘थाना समाधान दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ट पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन ने स्वयं उपस्थित होकर जनसुनवाई की और नागरिकों की समस्याओं को अत्यंत गंभीरतापूर्वक सुना।

सुनवाई के दौरान मुख्य रूप से राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित मामले सामने आए। एसएसपी ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों के अवलोकन के बाद उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण और सुरक्षा व्यवस्था
जनसुनवाई के पश्चात एसएसपी अभिषेक महाजन ने थाना परिसर का विस्तृत निरीक्षण भी किया। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों, मालखाना और साफ़-सफाई की स्थिति जांची तथा पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रमुख उपस्थिति
इस समाधान दिवस में एसएसपी के साथ उपजिलाधिकारी सिद्धार्थनगर, क्षेत्राधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थनगर सहित राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। टीम भावना के साथ मौके पर ही कई समस्याओं के निस्तारण की रूपरेखा तैयार की गई, जिससे फरियादियों में संतोष देखा गया।
बहराइच: थाने में विषैला पदार्थ खाकर पहुंचा युवक, पुलिस ने आनन-फानन में अस्पताल में कराया भर्ती@Uppolice @bahraichpolice https://t.co/32Xh7IU7DQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 11, 2026























